{"_id":"6806876e24d4dba5130ac9e0","slug":"arkis-nem-chand-thakur-received-shabdsatta-samman-solan-news-c-176-1-ssml1040-142088-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अर्की के नेम चंद ठाकुर को मिला शब्दसत्ता सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अर्की के नेम चंद ठाकुर को मिला शब्दसत्ता सम्मान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। लखनऊ से प्रकाशित साहित्यिक-सांस्कृतिक पत्रिका शब्दसत्ता और हिमालय साहित्य संस्कृति मंच के संयुक्त संयोजन में गेयटी थियेटर सभागार में शब्दसत्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचली इतिहास व संस्कृति के अध्येता अर्की के नेम चंद ठाकुर को शब्दसत्ता सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें 11 हजार रुपये की धनराशि व सम्मान पत्र भेंट किया गया। इस मौके पर शब्दसत्ता के नेम चंद ठाकुर विशेषांक का विमोचन भी किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि लखनऊ से कवि व अप्रतिम पत्रिका के संपादक वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इतिहास और साहित्य का मिश्रण एक मणिकांचन संयोग है जो नेम चंद ठाकुर में है। ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करने से पुरस्कार की गरिमा बढ़ती है। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रख्यात कथाकार एसआर हरनोट ने कहा कि किसी शहर में जाकर सम्मान देने से सिर्फ लेखक नहीं, बल्कि उस शहर का भी सम्मान होता है। शब्दसत्ता के इस सम्मान से शिमला शहर समेत अर्की क्षेत्र भी सम्मानित हुआ है।