{"_id":"6a92d57cfe57d56a1607d956","slug":"arki-mla-awasthi-felicitated-520-meritorious-students-solan-news-c-176-1-ssml1040-177642-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अर्की विधायक अवस्थी ने 520 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अर्की विधायक अवस्थी ने 520 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
Sun, 30 Aug 2026 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
अर्की विधानसभा क्षेत्र के बखालग स्थित डीसीएम स्कूल में मेधावी छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने दिए 31 हजार रुपये, डीसीएम स्कूल बखालग में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने डीसीएम स्कूल बखालग में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 70 सरकारी व निजी स्कूलों के 520 विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी बताया। अवस्थी ने आयोजक समिति को 31 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
संजय अवस्थी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिभा को उचित दिशा और अवसर प्रदान करना अभिभावकों, शिक्षकों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अवस्थी ने आगे कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करने से न केवल उनका उत्साह बढ़ता है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल व रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। प्रदेश सरकार इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य कर रही है।
विधायक ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक, विज्ञान, खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपना लक्ष्य निर्धारित कर लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। अवस्थी ने कहा कि अच्छे अंक उपलब्धि हैं, पर जीवन में अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी भी उतनी ही आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य कमलेश शर्मा, ग्राम पंचायत बखालग के प्रधान सुरेंद्र पाठक, ग्राम पंचायत बसंतपुर की प्रधान दीपिका, ग्राम पंचायत कोटली के प्रधान जय प्रकाश, ग्राम पंचायत बसंतपुर के उप प्रधान धनीराम ठाकुर, नगर पंचायत अर्की के पार्षद अनुज गुप्ता, वेब ऑफ यूनिवर्स के प्रदेश संयोजक कमलेश कुमार व स्टेट इवेंट हेड अमर चंद, डीसीएम स्कूल के निदेशक मनजीत सिंह ढिल्लो, प्रधानाचार्य रीना पांडा, सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक, विद्यार्थी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।