फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Arki-Jalana bus route through after one year

एक साल बाद अर्की-जलाणा बस सेवा बहाल

Mon, 02 May 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की (संवाद)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोहांज जलाना के बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए अब सात किलोमीटर का खतरनाक पैदल सफर नहीं करना होगा। उन्हें जंगल के रास्ते स्कूल जाने से निजात मिलेगी। सभी बच्चे सरकारी बस से निशुल्क स्कूल जाएंगे।
परिवहन विभाग ने करीब एक साल बाद अर्की-जलाणा बस रूट को सोमवार से बहाल कर दिया। यह बस जलाणा से सुबह 7:45 पर अर्की के लिए चली और करीब 8:05 बजे अर्की पहुंची। पहले दिन ही इस बस में 25 स्कूली बच्चे अर्की स्कूल पहुंचे। यह बस रोजाना इसी समय पर आवाजाही करेगी। इस समस्या को बीते 29 अप्रैल को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें बच्चों के स्कूल पैदल पहुंचे के बारे में लिखा जिसके बाद परिवहन विभाग ने एक साल से बंद पड़े रूट पर बस सुविधा शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रोहांज जलाना के गांव दनेरी, जलाणा, शलाह, गरेढा सहित आसपास के बच्चे बीते अरसे से सात किलोमीटर का सफर पैदल तय कर स्कूल पहुंच रहे थे। बच्चों का कहना था कि सात किलोमीटर सफर में करीब आधा किलोमीटर घना जंगल पड़ता है जिसमें तेंदुए समेत अन्य जंगली जानवर रहते हैं। कई बार बच्चों को रास्ते में दिख चुके हैं। इस कारण डर के साये में यह रास्ता तय करना पड़ता है। रोज किसी न किसी बड़े व्यक्ति को साथ लेकर स्कूल पहुंचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला का जताया आभार
अर्की-जलाणा बस सुविधा शुरू होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जलाणा गांव के खेमराज ठाकुर, अनंतराम, हेमराज, ओमप्रकाश, राजेंद्र सहित अन्य लोगों ने बस सुविधा शुरू होने पर अमर उजाला का आभार जताया।

जल्द चलाई जाएगी बस
अड्डा प्रभारी सुखराम ने बताया कि अर्की-जलाणा रूट को बहाल कर दिया है। यह बस सुबह 7:20 बजे अर्की से जलाणा के लिए जाएगी। जलाणा से सुबह 7:45 पर अर्की के लिए वापस चलेगी और 8:05 बजे अर्की पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed