फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Arki fire incident: Search operation stopped after four days, a total of 20 remains found

अर्की अग्रिकांड : चार दिन से चला सर्च ऑपरेशन बंद, कुल 20 अवशेष मिले

Thu, 15 Jan 2026 10:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Arki fire incident: Search operation stopped after four days, a total of 20 remains found
अर्की के चौगान मैदान में फेंका गया मलबा। संवाद
अंतिम दिन सुबह 7:30 से शाम 6:00 बजे तक चलता रहा सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन

अग्निकांड के कारणों की जांच होगी तेज, भवन मालिक से भी होगी पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अर्की मुख्यालय में रविवार रात हुए भीषण अग्निकांड के बाद मलबे में जिंदगियों की तलाश के लिए चलाया गया सर्च ऑपरेशन वीरवार शाम 6:00 बजे समाप्त हो गया। चार दिनों तक चली इस कड़ी मशक्कत में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड, डॉग स्क्वाड की टीमों ने मलबे से कुल 20 मानव अवशेष बरामद किए हैं। ऑपरेशन पूरा होने के बाद सभी टीमें वापस लौट गई हैं और अब प्रशासन ने चौगान मैदान की सफाई और कानूनी जांच पर ध्यान केंद्रित किया है। वीरवार सुबह 7:30 बजे से ही टीमों ने मोर्चा संभाल लिया था। घटनास्थल से टिपरों के जरिये मलबे और मिट्टी को चौगान मैदान ले जाया गया, जहां जवानों ने मलबे को चार से पांच बार पलटकर सूक्ष्मता से जांच की। दोपहर बाद मलबे से 5 और मानव अवशेष बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने तुरंत कब्जे में ले लिया। प्रशासन ने अब तक मिले सभी अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया है। अग्निकांड वाली जगह से भारी संख्या में घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडर बरामद हुए हैं। धमाकों की तीव्रता और इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों की मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने भवन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब व्यावसायिक परिसर में सिलिंडरों के भंडारण को लेकर कड़ी पूछताछ की तैयारी है।


कोट
सर्च ऑपरेशन वीरवार को बंद कर दिया गया है। बरामद मानव अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। चौगान मैदान में जमा की गई मिट्टी को जल्द हटाया जाएगा ताकि स्कूल के बच्चों और स्थानीय लोगों को परेशानी न हो। पूरे ऑपरेशन में सहयोग के लिए सभी विभाग और शहरवासी आभार के पात्र हैं।
विज्ञापन

- निशांत तोमर, एसडीएम अर्की

घटनाक्रम पर एक नजर
12 जनवरी : देररात 3:00 बजे अर्की के एक भवन में भीषण आग लगी। गैस सिलेंडर फटने से धमाके हुए, 10 लोगों के जिंदा जलने की आशंका जताई गई।
13 जनवरी : मलबे की तलाश के लिए एनडीआरएफ और डॉग स्क्वाड पहुंचे। पहले दिन 9 अवशेष और 8 सिलेंडर बरामद हुए। भवन मालिक पर केस दर्ज।
14 जनवरी : मलबे को सर्च के लिए चौगान मैदान में शिफ्ट किया गया। कुछ और अवशेष मिले।
15 जनवरी : पांच अवशेष और मिले, नेपाल से पीड़ितों के परिजन पहुंचे। प्रशासन ने कुछ अवशेष दाह संस्कार के लिए सौंपे। शाम को सर्च ऑपरेशन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed