{"_id":"6aa3f422fe1cf06d9805ea96","slug":"approval-should-be-granted-soon-for-the-promotion-files-of-electricity-board-employees-solan-news-c-176-1-ssml1041-178746-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बिजली बोर्ड कर्मचारियों की पदोन्नति की फाइलों को जल्द दी जाए मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बिजली बोर्ड कर्मचारियों की पदोन्नति की फाइलों को जल्द दी जाए मंजूरी
Sat, 12 Sep 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
सोलन शहर के विश्राम गृह में आयोजित तकनीकी कर्मचारी युनियन सोलन की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकार
33 केवी विश्राम गृह में आयोजित हुई तकनीकी कर्मचारी संघ सोलन की बैठक
यूनियन के सदस्यों ने सुरक्षा किट और स्नो किट मुहैया कराने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एचपीएसईबी टेक्निकल एम्प्लॉयज यूनियन की बैठक शुक्रवार को 33 केवी विश्राम गृह में हुई, जिसकी यूनिट प्रधान अशोक कुमार ने की। संघ के जिलाध्यक्ष अमृत ठाकुर ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
बैठक को संबोधित करते हुए ठाकुर ने बिजली बोर्ड प्रबंधन से मांग की कि तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति की लंबे समय से लंबित फाइलों को जल्द से जल्द स्वीकृत किया जाए, ताकि कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम अब समाप्त होने की कगार पर है, लेकिन इसके बावजूद बोर्ड प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को सेफ्टी शूज और बरसाती तक उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके कारण कर्मचारियों को बरसात के दौरान फील्ड में काम करते समय भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अमृत ठाकुर ने प्रबंधन को सचेत करते हुए कहा कि जल्द ही सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में समय रहते तकनीकी कर्मचारियों को स्नो किट, गम बूट और सर्च लाइट उपलब्ध कराई जाए, ताकि बर्फबारी और भीषण ठंड के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल रखने में कर्मचारियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
बैठक में मनी राम ठाकुर, तरिंदर सिंह, सोहन लाल, आर्वनार गौतम, गुलाब सिंह, राकेश कुमार, संजय कुमार, विजय कुमार और गौरव सहित कई अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।