फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Appointment of Pashu Panchayat Assistants And demand to change promotion rules

Solan News: पशु पंचायत सहायकों की नियुक्ति व पदोन्नति नियम बदलने की मांग

Fri, 26 Jul 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 26 Jul 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
वेटरनरी फार्मासिस्ट के पद नाम को फार्मेसी ऑफिसर किया जाए
विज्ञापन


पशु पंचायत सहायकों के मानदेय को बढ़ाने की भी रखी गई मांग

मुख्यमंत्री और पशुपालन मंत्री से मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट महासंघ

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। पशुपालन विभाग कर्मचारी महासंघ और वेटरनरी फार्मासिस्ट महासंघ के पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। जिला सोलन के प्रधान हरीश कुमार ने बताया कि इस दौरान अपनी मांगों के बारे में बताया गया। इसमें वेटरनरी फार्मासिस्ट के पद नाम को बदलकर वेटरनरी फार्मेसी ऑफिसर बनाने की मांग की गई। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना के अंतर्गत लगे पशु पंचायत सहायकों का एक मांग पत्र भी सरकार को दिया। जिसमें पशु पंचायत सहायकों की नियुक्ति एवं पदोन्नति नियम बदलने की मांग की।


इसके अलावा पशु पंचायत सहायकों का मानदेय भी बढ़ाया जाए और पशु पंचायत सहायकों का नियुक्ति एवं पदोन्नति नियम बदलने पर समय-समय पर उन्हें अनुबंध के आधार पर विभाग में नियमित करने की मांग रखी गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य व आयुष विभाग की तर्ज पर फार्मासिस्ट को फार्मेसी ऑफिसर का पदनाम दिया गया है। इसी तर्ज पर हिमाचल में लगे वेटरनरी फार्मासिस्ट को वेटरनरी फार्मेसी अफसर बनाया जाए। हिमाचल प्रदेश से भिन्न-भिन्न जिले से आए हुए कार्यकारिणी सदस्यों ने मुख्यमंत्री व पशुपालन मंत्री का आश्वासन मिलने के उपरांत सरकार का आभार जताया। इस मौके पर कांगड़ा से सतपाल सिंह, सुधीर पडियार, कुलदीप कुमार किन्नौर से सुभाष नेगी, राजेश्वर नेगी सिरमौर से सुनील तोमर, हरदेव ठाकुर शिमला से राकेश ठाकुर, चेतन शर्मा, बिलासपुर से सुमन शर्मा, रोहित गौतम ऊना से मुकेश धीमान, नरेश कुमार, बलबीर सिंह कुल्लू से चमन ठाकुर, राजेश्वर ठाकुर, रमेश चौहान, केहर सिंह, विनोद शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed