{"_id":"681b4760b717c1bcea042a59","slug":"apply-for-home-scheme-solan-news-c-176-1-ssml1040-143339-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए 20 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए 20 तक करें आवेदन
विज्ञापन
तीन लाख से कम आए वालों को मिलेगा अपना घरसंवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम बद्दी की आयुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पात्र लोग अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र और नगर निगम बद्दी में 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
सोनाक्षी सिंह तोमर ने कहा कि नगर निगम बद्दी क्षेत्र में कोई भी स्थायी निवासी जिसका अपना पक्का घर नहीं है और जिसकी पारिवारिक वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है, वे भूमि के दस्तावेज-ततीमा, जमाबंदी, परिवार सूची, राशन कार्ड, आवेदक की बैंक अकाउंट की कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फाेटो और शपथपत्र सहित 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम बद्दी के क्षेत्र में नए जुड़े गांव में बरयाणा, बरोटीवाला, बारूवाला, बटेड़, भटोली खुर्द, बिलांवाली गुजरां, हरिपुरा संडोली, झाड़माजरी, जुडीकलां, जुडीखुर्द, काथा, कोटला, कुंजाहल, मलपुर, संडोली, सूरज माजरा गुजरां, टिपरा, धर्मपुर और भटोलीकलां भी शामिल किए गए हैं। उन्होंने पात्र लोगों से आग्रह किया कि 20 मई तक आवेदन कर सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं।