फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Apple chutney and kiwi jam became people's favorites.

Solan News: सेब की चटनी और कीवी का जैम बना लोगों की पसंद

Tue, 27 Jan 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Apple chutney and kiwi jam became people's favorites.
शहर के माल रोड पर महिला की ओर से लगाया  गया स्टॉल। संवाद (फाइल फोटो)
स्वयं सहायता समूह बसाल की महिलाएं बेच रही खाद्य पदार्थ
विज्ञापन


समूह में जुड़ी 150 महिलाएं, मालरोड पर स्टॉल में बेच रहीं उत्पाद
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शहर के चिल्ड्रन पार्क के बाहर मालरोड पर सृष्टि स्वयं सहायता समूह, बसाल की ओर से वीकेंड स्टॉल लगाया जाता है, जो शुक्रवार और शनिवार को लगता है। इस स्टॉल पर महिलाओं के घर के बने उत्पाद लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। विशेष रूप से सेब की चटनी और कीवी का जैम लोगों को खूब भा रहा है। सेब की चटनी 300 रुपये और कीवी का जैम 250 रुपये प्रति डिब्बा में बिक रहा है। स्टॉल संचालक आशा ठाकुर ने बताया कि बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोग इन उत्पादों को पसंद कर रहे हैं। समूह में अब तक 150 महिलाएं जुड़ी हैं, जो घर पर खाना बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इन महिलाओं को जैम, चटनी, अचार और अन्य खाने-पीने के सामान बनाने का प्रशिक्षण भी समूह की ओर से दिया जाता है।


स्टॉल पर उपलब्ध अन्य उत्पाद और दाम
स्टॉल पर स्थानीय चाट मसाला 30 रुपये, जौ सतु 120 रुपये, घराट का आटा एक किलोग्राम 70 रुपये, स्थानीय राजमा और माश की दाल आधा किलोग्राम 100 रुपये, अदरक की चटनी 250 रुपये बिक रही है। इसके अलावा आम की चटनी 250 रुपये, गोभी का अचार 150 रुपये, कटहल का अचार 170 रुपये, गाजर का अचार 150 रुपये, मिर्च का अचार 120 रुपये, स्थानीय शहद का आधा किलोग्राम की डिब्बा 500 रुपये और लस्सी एक लीटर 30 रुपये तक बिक रही है। इसके अलावा सबसे ज्यादा बिकने वाला देसी गाय का घी का आधा किलो का डिब्बा 550 और एक किलो का डिब्बा 1000 रुपये का बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed