फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   anti polio vecine

17 से 19 जनवरी तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

Fri, 15 Jan 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 15 Jan 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
anti polio vecine

सोलन जिले में पल्स पोलियो अभियान का प्रथम चरण 17 से 19 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। 17 जनवरी (रविवार) को प्रात: 9 बजे से पल्स पोलियो प्रतिरोधक खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच ने दी। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिला में 440 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
पांच ट्रांजिट बूथ तथा 15 सचल दल अभियान की सफलता के लिए कार्यरत रहेंगे। शून्य से पांच वर्ष की आयु वर्ग में लगभग 87,192 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी। इस कार्य में लगभग 1,945 चिकित्सक, पैरा मेडिकल कर्मी, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवियों की सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि 17 जनवरी को नजदीकी पोलियो बूथ पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलवाएं। उन्होंने कहा कि बसों को रोककर उनमें सफर कर रहे बच्चों को भी पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed