फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Another chitta smuggler arrested from Punjab Chitta was supplying in the state for seven years

Solan News: पंजाब से एक और चिट्टा तस्कर गिरफ्तार सात वर्ष से प्रदेश में कर रहा था चिट्टा सप्लाई

Sat, 18 Nov 2023 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 18 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार शिमला के युवकों की निशानदेही पर कार्रवाई
विज्ञापन

आरोपी को लेकर सोलन पहुंची पुलिस, पूछताछ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला पुलिस चिट्टे के संंबंध में लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। जिसके तहत पुलिस ने पिछले सात वर्षो से प्रदेश में चिट्टा सप्लाई कर रहे मुख्य तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसे पुलिस ने मनी माजरा से पकड़ा लिया है। पुलिस आरोपी को लेकर सोलन भी पहुंच गई है। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
पुलिस जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार जिला शिमला के मेहुल शर्मा और अचल बरागटा की निशानदेही पर की है। जिसमें दोनों आरोपियों ने चिट्टे की खेप पंजाब से ली थी। वहीं इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी अंडरग्राउंड हो गया था। जोकि अपने घर से भी फरार चल रहा था, और उसका फोन भी बंद था। पुलिस उसकी निगरानी कर रही थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी रोहित सहगल पुत्र पवन सहगल निवासी बलटाना तहसील जीरकपुर जिला मोहाली पंजाब को मनी माजरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 7 सालों से हिमाचल प्रदेश के सैकड़ों युवाओं को चिट्टा तस्करी कर रहा है।
विज्ञापन

उधर, एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से जिले में चिट्टा और अन्य ड्रग्स की तस्करी पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है और पिछले कुछ महीनों में सात बड़े चिट्टा तस्करों के नेटवर्कों को ध्वस्त भी किया है। मनी माजरा से गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed