फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Annual on Biological Control of Crop Pests workshop started

Solan News: फसल कीटों के जैविक नियंत्रण पर वार्षिक कार्यशाला शुरू

Thu, 13 Jun 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 13 Jun 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
नौणी विश्वविद्यालय में देश भर से 70 से अधिक वैज्ञानिक ले रहे भाग
विज्ञापन

फसल कीट प्रकोप पर की जा रही है चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। फसल कीटों के जैविक नियंत्रण पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की 33वीं वार्षिक समूह बैठक नौणी विवि में शुरू हुई। विश्वविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो (आईसीएआर-एनबीएआईआर), बेंगलुरु के सहयोग से होने वाली दो दिवसीय कार्यशाला में आईसीएआर संस्थानों, राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, राज्य जैविक नियंत्रण प्रयोगशालाओं और उद्योग के 70 से अधिक वैज्ञानिकों और प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
कार्यशाला का उद्देश्य 2023-24 के दौरान विभिन्न जैविक नियंत्रण पर अखिल भारतीय समंवित अनुसंधान परियोजना केंद्रों द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा करना है। पहले दिन आईसीएआर-एनबीएआईआर में जैविक नियंत्रण पर अनुसंधान प्राकृतिक शत्रुओं की जैव विविधता और फसल कीट प्रकोप रिपोर्ट विषय पर महत्वपूर्ण तकनीकी सत्र हुआ। पहले तकनीकी सत्र के दौरान, वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने किसी भी नई कीट रिपोर्ट को प्रकाशन से पहले सत्यापन के लिए आईसीएआर-एनबीएआईआर को प्रस्तुत करने के महत्व पर जोर दिया। प्रतिभागियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि यदि किसी नए कीट की घटना चिंताजनक है और स्थापित रोकथाम प्रोटोकॉल के भीतर इसका प्रबंधन नहीं किया जा सकता है, तो ही इसे वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य चर्चाएं फसल आधारित कंसोर्टिया के विकास, कीटों, बीमारियों और पौधों के विकास को बढ़ावा देने वाले राइजो बैक्टीरिया (पीजीपीआर) के लिए जैव नियंत्रण एजेंटों को शामिल करने पर भी केंद्रित रहीं। जैव नियंत्रण एजेंटों के बीच अनुकूलता सुनिश्चित करना और रासायनिक कीटनाशकों के साथ उनकी अनुकूलता का मूल्यांकन करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed