{"_id":"688b65a3e7a3911ef20e817b","slug":"anjali-of-kandaghat-college-will-participate-in-the-15th-august-parade-in-delhi-solan-news-c-176-1-ssml1040-149580-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कंडाघाट कॉलेज की सिमरन व अंजली ने चमकाया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कंडाघाट कॉलेज की सिमरन व अंजली ने चमकाया नाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। वीरवार को राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट की छात्रा सिमरन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय द्वारा अप्रैल 2025 में आयोजित बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में मेरिट सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविका अंजली बीए तृतीय वर्ष की छात्रा 15 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस परेड में भाग लेने के लिए चयनित हुई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया ने कहा कि दोनों छात्राओं ने अपने परिश्रम और लग्न से महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। दोनों छात्राओं की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। दो छात्राएं पूरे महाविद्यालय और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।