फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   animal safe when he entered in shiv temple

भगवान भोले शंकर की शरण में अाए बारहसिंघे की बच गई जान

Fri, 11 Mar 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी, सोलन Updated Fri, 11 Mar 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
animal safe when he entered in shiv temple
बद्दी के शिव मंदिर में घुसा बारहसिंघा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर में अचानक एक बारहसिंघा घुस आया। यह अपने झुंड से अलग हो गया था। शिकारी कुत्ते इसका पीछा कर रहे थे। यह कुत्तों से डर के मारे मंदिर में घुस गया। इसे बद्दी के युवाओं ने पकड़ा और वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। बाद में विभाग के कर्मचारियों ने इसे जंगल में छोड़ दिया।

 जैसे ही बारहसिंघा मंदिर में आया तो इधर उधर घुसने लगा। बद्दी के युवा गौरव कौशल, भूपेंद्र, विशाल,राजू और संजू ने शिकारी कुत्तों को भगाकर उसे पकड़ा। बारहासिंघा के मुंह से खून चल रहा था। इस पर इन युवाओं ने पशुपालन विभाग के महिला चिकित्सक को बुलाया और उसका उपचार कराया। साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर आए और स्थानीय युवाओं को सहयोग से इस बारहसिंघा को वाहन में भरकर जंगल में छोड़ दिया। डीएफओ प्रीति भंडारी ने बताया कि जंगल से पानी और भोजन की तलाश में जंगली जानवर खेतों की ओर आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार अपने साथियों से बिछड़ जाते हैं। कुत्ते इनका पीछा करते हैं जिससे वह रिहायशी मकानों की ओर आते है। बताया कि इस बारहसिंघा के मुंह में चोट लगी थी। उपचार करने के बाद इसे जंगल में छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed