फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   anguish on beaten by pradhan

Solan News: झंडूता में सिलाई अध्यापिका से मारपीट पर संघ में रोष

Fri, 28 Nov 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
डीसी, एसपी और बीडीओ से निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
विज्ञापन

प्रदेश सिलाई-कटाई एवं पंचायत सहायिका कर्मचारी संघ ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। हिमाचल प्रदेश सिलाई-कटाई एवं पंचायत सहायिका कर्मचारी संघ ने बिलासपुर के झंडूता में सिलाई अध्यापिका के साथ मारपीट पर कड़ा विरोध जताया है। संघ की प्रदेश महासचिव नीरू कालिया ने कहा कि झंडूता की पंचायत कोसरियां में कार्यरत सिलाई अध्यापिका व प्रदेश सचिव नीना देवी के साथ ऑन ड्यूटी पंचायत प्रधान ने मारपीट, गाली-गलौज व चरित्र पर भद्दी टिप्पणी की। मामले को लेकर महासचिव नीरू कालिया की अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में पंचायत प्रधान के कृत्य की निंदा की गई। संघ पंचायती राज निदेशक से मांग उठाई कि उक्त महिला प्रधान के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश विकास खंड अधिकारी झंडूता को दिए जाएं। साथ ही जिलाधीश बिलासपुर से भी मांग उठाई गई कि उक्त सिलाई अध्यापिका के साथ हुई मारपीट के तथ्यों की गहराई से जांच करवाएं और जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक पंचायत प्रधान को पंचायत परिसर में आने पर रोक लगाई जाए ताकि जांच प्रभावित न हो। उन्होंने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से भी मांग उठाई कि मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषी पंचायत प्रधान के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर उक्त सिलाई अध्यापिका को न्याय नहीं मिलता है तो संघ आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर हो सकता है। बैठक में संघ की उपमहासचिव सोनिका ठाकुर, संगठन सचिव अंबिका देवी, उपाध्यक्ष रुक्मिणी देवी, सचिव आरती ठाकुर, लीला कंवर, उपाध्यक्ष सपना शर्मा व कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed