{"_id":"6aa2b4cb548c3522f6063936","slug":"anger-over-full-toll-being-collected-from-pass-holders-at-sanwara-toll-plaza-solan-news-c-176-1-ssml1040-178702-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सनवारा टोल प्लाजा पर पास धारकों से पूरा टोल वसूलने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सनवारा टोल प्लाजा पर पास धारकों से पूरा टोल वसूलने पर रोष
Fri, 11 Sep 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
पंचायतों के लोगों ने एनएचएआई के अधिकारियों से उठाई हस्तक्षेप की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-सोलन हाईवे पर स्थित सनवारा टोल प्लाजा पर स्थानीय पास धारकों से पूरा टोल वसूला जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में टोल प्लाजा प्रशासन के खिलाफ रोष है। यह समस्या पिछले एक सप्ताह से बनी हुई है, जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए मासिक पास बनाए जाते हैं। इन पासों का उद्देश्य स्थानीय वाहन चालकों को टोल शुल्क में रियायत देना है, लेकिन अब उनसे सामान्य दर के अनुसार 115 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पास होने के बावजूद उन्हें रियायत का लाभ नहीं मिल रहा है। मासिक पास की कीमत 360 रुपये है, जबकि उन्हें हर बार 115 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
वाहन चालकों का कहना है कि टोल कर्मी कभी पास अपडेट न होने तो कभी तकनीकी दिक्कत का हवाला देते हैं। जानकारी मांगने पर टोल कर्मियों की ओर से बहस और कथित दुर्व्यवहार किया जाता है, जिससे विवाद की स्थिति बन रही है। जाबली पंचायत के राम दयाल धीमान, खुशी राम और वार्ड सदस्य वेदप्रकाश सहित अन्य लोगों ने बताया कि फास्टैग से पूरी राशि कट रही है। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
सनवारा टोल प्लाजा प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक के वर्जन में बदलाव के कारण यह समस्या आ रही थी। उनके अनुसार, अब समस्या का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी कोई समस्या आती है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे प्रतिदिन जाबली, परवाणू, सोलन और धर्मपुर के बीच आवाजाही करते हैं। लोकल पास की सुविधा उन्हीं वाहन चालकों के लिए है, जो नियमित रूप से यात्रा करते हैं। पूरा टोल वसूले जाने से उनकी जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने एनएचएआई से इस महत्वपूर्ण सुविधा को सुचारु रूप से बहाल रखने का आग्रह किया है।