फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Anger among passengers regarding stoppage of train in Dharampur

Solan News: धर्मपुर में ट्रेन का ठहराव को लेकर यात्रियों में रोष

Thu, 04 Jul 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 04 Jul 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों को आ रही काफी दिक्कत, हादसे का भी खतरा
विज्ञापन

एक मिनट में रेल में चढ़ और उतर नहीं पाते यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। विश्व धरोहर कालका शिमला रेल ट्रैक पर धर्मपुर में ट्रेन के रुकने का बीते माह से एक मिनट कर देने यात्रियों को दिक्कत आ रही है। खासतौर पर बुजुर्ग और महिलाओं को चढ़ने उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों के साथ हादसा होने की संभावना भी बन गई है। पहले ट्रेन रुकने का समय पांच मिनट था।

जानकारी के अनुसार धर्मपुर रेलवे स्टेशन समेत अन्य कई स्टेशनों पर गाड़ी के ठहराव का समय बदल दिया है। ई स्टेशनों पर ट्रेन एक मिनट से ज्यादा नहीं रुकती है। ट्रेन के समय में हुए बदलाव के कारण लोग भी नाराज हैं। कम समय ट्रेन के रुकने के कारण कई बार भगदड़ जैसा माहौल भी बन जाता है। रेलवे केंटीन ठेकेदार नरेश कुमार का कहना है कि ट्रेन के प्लेटफार्म पर करीब एक मिनट ही रुकती है। ट्रेन में आने वाले यात्री केंटीन से खाने पीने की वस्तुएं तक नहीं ले पाते। इससे कैंटीन भी घाटे में चल रही है। धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर कसौली, डगशाई और सुबाथू से आर्मी व अन्य लोग अपने सामान के साथ प्लेटफार्म पर ट्रेन में चढ़तेे हैं। उधर, स्थानीय लोग राजन, गुरप्रीत, हरभजन सिंह, रमेश ने कहा कि धर्मपुर में ट्रेन बहुत कम समय के लिए रुकती है। इसके लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और रेल मंत्रालय को मेल डालकर स्थिति से अवगत करवाएंगे। वहीं कसौली भाजपा मंडल के अध्यक्ष मदन मोहन मेहता ने यह मामला शिमला के सांसद सुरेश कश्यप को भी बताया है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed