फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Anemia awareness camp organized in PC Cambridge School

Solan News: पीसी कैंब्रिज स्कूल में लगाया एनीमिया जागरूकता शिविर

Thu, 13 Feb 2025 04:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा की ओर से पीसी कैंब्रिज स्कूल में एनीमिया जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में जहां बच्चों के खून की जांच की गई। वहीं छात्राओं को किशोर अवस्था में होने वाले बदलाव के बारे में भी जानकारी दी गई। बद्दी के मल्होत्रा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के एमडी डॉ. मुकेश मल्होत्रा, डॉ. शिवानी, फार्मासिस्ट चित्रा व खुशी ने शिविर में छात्राओं की खून की जांच की। जांच के दौरान अधिकांश छात्राओं को खून की कमी पाई गई। जिस पर संस्था की ओर से उन्हें मुफ्त दवाई दी गई। समारोह के मुख्यातिथि डॉ. मुकेश मल्होत्रा ने छात्राओं को किशोर अवस्था में होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत में 29.9 फीसदी महिलाओं को खून की कमी है। उन्होंने हरी सब्जी व आयरन युक्त भोजन लेने के भी सलाह दी गई। संस्था के अध्यक्ष रमन कौशल व महासचिव देवव्रत यादव ने बताया कि संस्था की ओर से इस तरह से शिविर भविष्य में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed