{"_id":"602296888ebc3e74a5421de0","slug":"amonia-nitrate-gas-leakage-mock-rehearsal-in-nalagarh-taoday-solan-news-sml360358323","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमोनिया नाइट्रेट लीक होने की आपदा से बचाव का मॉक अभ्यास आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमोनिया नाइट्रेट लीक होने की आपदा से बचाव का मॉक अभ्यास आज
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल मुख्यालय नालागढ़ में आपदा प्रबंधन के विषय में एक टेबल टॉक रिहर्सल का आयोजन किया गया। एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित रिहर्सल में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से स्रोत व्यक्ति अपूर्वा ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विशेष रूप से रसायनिक, जैविक रेडियोलॉजिकल और नाभिकीय आपदा के के बारे में बताया। इस अवसर पर फ्लोचार्ट की सहायता से आपदा के दौरान बचाव के विभिन्न पहलुओं पर व्यवहारिक चर्चा की गई। एनडीआरएफ बटालियन बठिंडा के निरीक्षक मनोज भारद्वाज ने आपदाओं के दौरान सभी विभागों से संबंधित दायित्वों तथा समन्वय के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। एसडीम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि 10 फरवरी को सुबह 11 बजे बद्दी में वर्धमान ऑरो टेक्सटाइल मिल में आपदा संबंधित मॉक रिहर्सल की जाएगी।
इसमें अमोनिया नाइट्रेट गैस के लीक होने से संबंधित आपदा की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों को अमलीजामा पहनाने के लिए व्यवहारिक अभ्यास किया जाएगा। इस मॉक अभ्यास में वर्धमान ऑरो टेक्सटाइल कंपनी बद्दी के अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी सरकारी विभागों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीएसपी राजकुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. केडी जस्सल, बीडीओ विश्व मोहन देव चौहान, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश, अग्निशमन अधिकारी कुलदीप सिंह ठाकुर, रणजीत सिंह वर्मा कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बद्दी आदि उपस्थित थे।