{"_id":"696e8bbc6af1af444b0b6a76","slug":"ambuja-affected-people-warned-of-gherao-of-sdm-office-regarding-their-demands-solan-news-c-176-1-ssml1040-161632-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मांगों को लेकर अंबुजा प्रभावितों ने दी एसडीएम कार्यालय के घेराव की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मांगों को लेकर अंबुजा प्रभावितों ने दी एसडीएम कार्यालय के घेराव की दी चेतावनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अंबुजा सीमेंट कंपनी से प्रभावित, भूमिहीन व मकानहीन किसानों ने एसडीएम कार्यालय अर्की का घेराव करने की चेतावनी दी है। प्रभावित किसान सभा के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया कि वर्ष 1992 से 2008 के दौरान स्थानीय दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसान परिवार अंबुजा सीमेंट कंपनी से प्रभावित हुए हैं, लेकिन आज तक उनका पुनर्वास एवं पुनर्विस्थापन नहीं किया गया, जबकि इस संबंध में प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से लगभग एक वर्ष पूर्व सरकार और कंपनी को प्रभावित किसानों के लिए पुनर्वास योजना लागू करने के आदेश दिए जा चुके हैं। जगदीश शर्मा ने आरोप लगाया कि सैकड़ों किसानों के आवेदन पिछले एक वर्ष से एसडीएम कार्यालय अर्की में लंबित पड़े हैं। किसान कई बार कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो बड़ी संख्या में प्रभावित किसान एसडीएम कार्यालय अर्की का घेराव करेंगे।