{"_id":"62585752f6643e28cb5cd184","slug":"ambedkar-worked-for-equality-and-harmony-arlekar-solan-news-sml4057147141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर ने समानता और समरसता के लिए काम : आर्लेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर ने समानता और समरसता के लिए काम : आर्लेकर
विज्ञापन
सोलन में भीमाराव जंयती की जंयती पर श्रद्वांजलि देते राज्यपाल, स्वास्थ्य मंत्री, पूर्व सांसद। सं?
- फोटो : SOLAN
सोलन। जिले में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर समारोह आयोजित किए गए। सामाजिक दलित पीड़ित उत्थान संस्थान ने सोलन के मुरारी मार्केट में समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल और भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी मौजूद रहे।
राज्यपाल ने कहा कि हमें बाबा साहेब के आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने समाज में समानता और समरसता के लिए काम किया। वे उस समय के समाज बदलाव में एक क्रांतिकारी पहल थी। उन्होंने कहा कि छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए उन्होंने काम किया। वे महान और विद्वान थे। वे भारतीय संविधान के शिल्पकार रहे हैं।
राज्यपाल ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर एक विचारधारा का नाम है। उन्होंने सारा जीवन दलित, पिछड़े और शोषित लोगों के उत्थान में लगा दिया। संविधान निर्माण के साथ-साथ भारतीयों में आधुनिक सोच की नींव भी डाली। आंबेडकर एक विशेष रूप से दलित वर्ग के नेता नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के नेता थे। वहीं मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि हमें आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलना होगा।
विज्ञापन
समानता के लिए काम : शांडिल
चायल (सोलन)। कांग्रेस ने चायल में आंबेडकर जयंती मनाई। इस दौरान सोलन के विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बाबा साहेब के जीवन के संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज के सभी वर्गों के लिए समान रूप से काम किया है। इस मौके पर अध्यक्ष संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष इंद्र सिंह, अनुसूचित सेल प्रभारी इंद्र कुमार, कांग्रेस नेता, प्रेम कुमार, विपिन, जितेंद्र ठाकुर, रमेश कुमार, मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।