{"_id":"668bf7f65c6ad3824601c0a9","slug":"amarujala-scholarship-solan-news-c-176-1-ssml1040-124737-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आईटीआई सोलन में कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आईटीआई सोलन में कल
विज्ञापन
अमर उजाला कार्यक्रम बद्दी लोगो। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में 10 जुलाई को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में जिले के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मिनर्वा स्टडी सेंटर बिलासपुर मुख्य प्रायोजक होगा।इसके अलावा कार्यक्रम में इक्फाई यूनिवर्सिटी बद्दी, आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी और लेमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब सह प्रायोजक होंगे। इस समारोह में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के इस साल के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे होगा। छात्र-छात्राएं सुबह 8:30 से 10:00 बजे तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाएं। केवल पंजीकृत छात्र-छात्राएं ही कार्यक्रम में भाग ले पाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि और विशेष अतिथि मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे। संवाद