{"_id":"668e8c8071c322199108ce30","slug":"amarujala-scholarship-award-solan-news-c-176-1-ssml1040-124840-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह शिवालिक साइंस स्कूल खरूणी में कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह शिवालिक साइंस स्कूल खरूणी में कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/बद्दी। शिवालिक साइंस स्कूल खरूणी तहसील बद्दी सोलन में 12 जुलाई को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एएसपी बद्दी अशोक वर्मा मुख्यातिथि होंगे, जबकि उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राजकुमार पराशर विशेष अतिथि होंगे। समारोह में जिले के 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में इक्फाई यूनिवर्सिटी बद्दी मुख्य प्रायोजक होगा। इसके अलावा कार्यक्रम में आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी, मिनर्वा स्टडी सेंटर बिलासपुर सह प्रायोजक होंगे। इस समारोह में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के इस साल के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे होगा। छात्र-छात्राएं सुबह 8:30 से 10:00 बजे पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाएं। केवल पंजीकृत छात्र-छात्राएं ही कार्यक्रम में भाग ले पाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि और विशेष अतिथि मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे।