{"_id":"64909c0856ed59cbe10b1374","slug":"amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-ceremony-will-be-held-on-june-22-solan-news-c-176-1-ssml1040-1926-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 22 जून को होगा अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 22 जून को होगा अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
Mon, 19 Jun 2023 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन में 22 जून को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह मुरारी लाल नर्सिंग काॅलेज ओच्छघाट में होगा। इसमें जिले के 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला व एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल शिमला के संयुक्त प्रयासों से छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में एस्पायर आईआईटी शिमला मुख्य सहयोगी होगी जबकि बाहरा यूनिवर्सिटी, इक्फाई यूनिवर्सिटी बद्दी, हिमालयन कॉलेज कालाअंब, मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग सोलन, एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सोलन सह सहयोगी होंगे। भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड में इस वर्ष टॉप रैंक में आने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे होगा। छात्र-छात्राएं सुबह 9:30 से 10:30 तक पहुंचकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपनी अंक तालिका व पहचान पत्र की फोटो कॉपी साथ लेकर आएं। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर मुख्यातिथि व विशेष अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 98571-23012-94188-78890 पर संपर्क कर सकते हैं।