फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Alumni Meet at Shivalik Valley School, Nalagarh; old students share memories

Solan News: शिवालिक वैली स्कूल नालागढ़ में एलुमनाई मीट, पुराने छात्रों ने यादें की साझा

Tue, 16 Dec 2025 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
मिलन समारोह में 70 पूर्व विद्यार्थी हुए शामिल, रस्साकशी और मनोरंजक खेलों से बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के किरपालपुर स्थित शिवालिक वैली स्कूल में सोमवार को विभिन्न बैचों के पूर्व छात्र-छात्राओं के मिलन समारोह (एलुमनाई मीट) का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 70 पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्होंने अपने पुराने स्कूल परिसर में आकर पुरानी यादें ताजा कीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों को विद्यालय से फिर से जोड़ना और उनकी सफलताओं के अनुभवों से वर्तमान विद्यार्थियों को प्रेरित करना था। सभी एलुमनाई सदस्यों का स्वागत पीनिंग सेरेमनी के साथ किया गया। इस दौरान पूर्व छात्रों के लिए कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें रस्साकशी, पासिंग द बॉल और ग्रैब द बॉल जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। सभी प्रतिभागियों ने इन खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजयी एलुमनाई प्रतिभागियों को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया। विद्यालय की ओर से सभी पूर्व छात्रों के लिए दोपहर के भोजन (लंच) की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान एलुमनाई सदस्यों ने मंच साझा किया और विद्यालय से जुड़े अपने अनुभव एवं विचार वर्तमान छात्रों और शिक्षकों के साथ साझा किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य कविता बंसल ने सभी एलुमनाई सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व छात्र विद्यालय की अमूल्य धरोहर होते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों की उपलब्धियां ही वर्तमान विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed