फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   alligation on panchyat secertary and wise pradhan

पंचायत सचिव और उपप्रधान पर फर्जी वर्क ऑर्डर कॉपी देने का आरोप

Tue, 15 Feb 2022 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। बेरल पंचायत प्रधान ने पंचायत सचिव व उपप्रधान पर फर्जी वर्क आर्डर कॉपी जारी करने के आरोप लगाए हैं। प्रधान ललिता ने बताया कि नौ फरवरी 2022 को मासिक बैठक में आईडब्लूएमपी-आठ के तहत पंचायत के विकासात्मक कार्य आरंभ करने पर पंचायत सचिव द्वारा फर्जी वर्क आर्डर की कॉपी दी गई। इसमें न तो खंड विकास अधिकारी के हस्ताक्षर हैं और न ही स्टैंप डेट आदि है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्क ऑर्डर में इन खामियों का विरोध करने पर पंचायत सचिव अजित सिंह सेन, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों सहित जीआरएस सभी आईडब्लूएमपी-8 के कार्य शुरू करवाने के लिए दबाव बनाने लगे और सभी उनके साथ अनुशासनहीनता से बात करने लगे। उपप्रधान सचिव को कहने लगे कि प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डाला जाए और उनके ऊपर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाने के लिए दबाव बनाने लगे। जिस कारण पंचायत प्रधान को बैठक छोड़कर जाना पड़ा। इस घटनाक्रम की जानकारी उपायुक्त सोलन को भी दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा लिखित शिकायत एसडीएम अर्की व उनके आदेश पर खंड विकास अधिकारी कुनिहार को भी दी है। उधर, खंड विकास अधिकारी कुनिहार तारा शर्मा ने कहा कि उन्हें मंगलवार को ही बेरल पंचायत प्रधान का शिकायत पत्र मिला है। विभाग हर पहलू की बारीकी से छानबीन करके निष्पक्ष कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed