{"_id":"6636311023da8fb5b20ca22c","slug":"all-troubles-go-away-by-listening-to-bhagwat-katha-acharya-solan-news-c-176-1-ssml1040-120877-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा के श्रवण से दूर हो जाते हैं सभी कष्ट : आचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा के श्रवण से दूर हो जाते हैं सभी कष्ट : आचार्य
Sat, 04 May 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 04 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट में श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करते भक्त। संवाद
दाड़लाघाट के बाड़ूबाडा देव मंदिर में पांचवें दिन सुनाए कई प्रसंग
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में स्थित बाड़ूबाडा देव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचक आचार्य हेमंत गौतम ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन के अंतिम काल में मोक्ष के लिए स्वर्ग का दरवाजा खुल जाता है। उन्होंने कहा कि कथा ही मानव को भवसागर पार कराती है। जहां भागवत कथा व पूजा होती है, उस घर में लक्ष्मी नारायण की कृपा सदैव बनी रहती है। जीवन के बंधन से मुक्ति का एक मार्ग श्रीमद्भागवत कथा श्रवण ही है। इससे भक्तों की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
इस मौके पर कथा प्रवक्ता आचार्य हेमंत गौतम ने भजन गाकर संगत को निहाल किया। आरती के साथ कथा को विराम दिया गया। इसके बाद भंडारा हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंदिर कमेटी सचिव श्याम चौधरी ने बताया कि भागवत कथा से सारा क्षेत्र भक्तिमय में हो गया है। स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया।