फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   All schools' records will be available online with just one click

Solan News: एक क्लिक से ऑनलाइन मिलेगा सभी स्कूलों का रिकॉर्ड

Sat, 05 Apr 2025 04:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चों, अध्यापकों और इंफ्रास्ट्रक्चर का ब्योरा यू डायस पोर्टल पर होगा अपलोड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सभी स्कूलों का रिकॉर्ड अब एक क्लिक से मिल जाएगा। इसमें सभी निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चों, अध्यापकों और इंफ्रास्ट्रक्चर का ब्योरा यू डायस पोर्टल पर अपलोड होगा। इस डाटा को नियमित रूप से स्कूल प्रबंधकों को पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके लिए अध्यापकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यू डाइस प्लस में विद्यार्थियों की नई एडमिशन और स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों की भी जानकारी अपलोड होगी। इसके तहत जिला मुख्यालय सोलन में खंड स्तर की कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी हरिराम चंदेल ने की। उन्होंने बताया कि यू डायस डाटा तीन मॉड्यूल में भरा जाता है। इसमें पहला स्कूल से संबंधित जानकारी वाला होता है। इसमें स्कूल की इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी दी जाती है। जबकि दूसरे मॉड्यूल में अध्यापकों से संबंधित जानकारी पोर्टल पर भरी जाती है। इसमें स्कूल में कितने अध्यापक है व अन्य स्टाफ कितना है। तीसरे मॉड्यूल में विद्यार्थियों के बारे में जानकारी दी जाती है। इसमें विद्यार्थियों की आयु, कक्षा स्कूल में दाखिला, छोड़ने समेत अन्य जानकारी अपलोड करनी होती है। इसकी जानकारी जिला शिक्षा विभाग समेत निदेशालय के पास भी रहेगी। वहीं क्लिक करने के बाद विद्यार्थी का पूरा रिकॉर्ड निकल जाएगा।

कार्यशाला में अध्यापकों को दिया प्रशिक्षण
सोलन में आयोजित कार्यशाला में अपर प्राइमरी और 12 प्राइमरी के अध्यापकों की यू डाइस प्लस और अपार आईडी का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जबकि शाम के समय निजी स्कूल के 52 अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के रिसोर्स पर्सन छात्रा स्कूल सोलन के अध्यापक घनश्याम रहे। जबकि डाइट सोलन के आईटी प्रभारी गोविंद ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने अध्यापकों को यू डाइस प्लस और अपार आईडी के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article