फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Akshay and Dhanya topped in 100 and 200 meter race.

Solan News: अक्षय और धान्या ने सौ और दो सौ मीटर दौड़ में अव्वल

Wed, 03 Apr 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 03 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
दयानंद आदर्श स्कूल में हुई दौड़ प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। दयानंद आदर्श विद्यालय सोलन में जमा दो के विद्यार्थियों के लिए दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य उषा मित्तल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अध्यक्षता खेल प्रभारी जगदीश और वीणा कौशिक ने की।


प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, और रिले दौड़ शामिल रही। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा को दिखाया। 100 मीटर दौड़ में अक्षय भारद्वाज ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि उज्जवल गुप्ता दूसरे और अक्षित शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में धान्या ठाकुर पहले, दीपांशी, सौम्या दूसरे, और मोनिका सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में अक्षय भारद्वाज पहले, ब्रिजेश दूसरे और अक्षित शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा में धान्या पहले, सौम्या दूसरे और दिपांशी तीसरे स्थान पर रहीं। रिले रेस में अक्षय पहले, अनमोल दूसरे और हिमांशू तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के अंत में मुख्यातिथि की ओर से मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed