{"_id":"6865349f2935cb2494077dc2","slug":"agitation-of-peoples-solan-news-c-176-1-ssml1042-147453-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हमलावर का अभी तक नहीं लगा सुराग, लोगों ने थाने के बाहर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हमलावर का अभी तक नहीं लगा सुराग, लोगों ने थाने के बाहर की नारेबाजी
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल दर्जनों ग्रामीणों को आश्वासन देने पर शांत हुआ मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। ढांग निहली में व्यक्ति पर हमला करने वाले आरोपी का पता न लग पाने पर लोगों ने नालागढ़ थाने के बाहर नारेबाजी की। बुधवार को लोग थाने के बाहर एकत्र हुए। लोगों ने कहा कि नौ दिन के बाद भी पुलिस को आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ढांग निहली के रामगोपाल, चरणजीत सिंह सैणी, जसबीर सिंह, विक्रम जीत सिंह, सर्वजीत सिंह, पूर्व प्रधान कुलवंत कौर, महिला मंडल की प्रधान चरणजीत कौर, अनु, बबली समेत दर्जनों लोग सुबह 11:00 बजे थाने के बाहर पहुंचे। इसके बाद लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। डीएसपी मौके पर आए। उन्होंने लोगों को समझाया और शांत किया। आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। लोगों ने डीएसपी भीष्म ठाकुर को ज्ञापन भी सौपा।
बॉक्स
पीजीआई में नौ दिन से उपचाराधीन है युवक
पिता रामगोपाल ने बताया कि उसके बेटे प्रवीण पर पुरानी रंजिश के चलते अमरजीत व कर्मजीत ने धारदार हथियार से हमला किया है। बेहोश की हालत में वह पीजीआई में पिछले नौ दिन से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। इन दोनों भाइयों ने राजपुरा-खेड़ा मार्ग पर रोककर तेजधार हथियार से वार किए। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में प्रवीण को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने अमरजीत को पकड़ लिया है, जबकि उसका दूसरा भाई कर्मजीत अभी फरार है। पुलिस ने एसआईटी का गठन कर टीम को उसे पकड़ने के लिए भेज दिया है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।