फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   agitation of abvp in nalagarh

Solan News: काॅलेज छात्राओं से अश्लील हरकतें करने पर भड़की एबीवीपी, किया प्रदर्शन

Wed, 10 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को शिकायत देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
विज्ञापन

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

बाईपास रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं से कुछ मनचले युवक छेड़छाड़ करते हैं। इसको लेकर एबीवीपी की काॅलेज इकाई ने पुलिस व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एबीवीपी काॅलेज इकाई के नेतृत्व में छात्र काॅलेज परिसर में बुधवार सुबह 10:00 बजे एकत्रित हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर पुलिस प्रशासन जल्द असामाजिक तत्वों को नहीं रोकती है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। छात्रों ने एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया व डीएसपी भीष्म ठाकुर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से काॅलेज की छात्राएं बाईपास रोड से आने में कतराने लगी हैं। बाईपास रोड के दोनों तरफर जंगल है। कुछ असामाजिक तत्व छात्राओं को देखकर अश्लील हरकतें करते हैं। यह बस स्टैंड को जाने वाला मार्ग है, जो छात्राएं नालागढ़ से बाहर से आती हैं वे इसी मार्ग से आती हैं।
विज्ञापन

इस बारे में नालागढ़ के थाना प्रभारी को लिखित रूप में अवगत कराया गया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रों ने यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है और जब तक कैमरे नहीं लगते हैं तब तक यहां पर पुलिस गश्त लगाने की मांग की है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। बाद में प्रदर्शनकारियों ने डीएसपी भीष्म ठाकुर को भी ज्ञापन सौंपा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया व डीएसपी भीष्म ठाकुर ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि 20 दिन के भीतर बाईपास मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। तब तक यहां पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed