{"_id":"6b06d3b2a97726e6ac070677","slug":"agitation-by-villagers-solan-news-c-176-1-sln1006-185435-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हिम चंडीगढ़ के लिए जमीन नहीं देंगे, आर-पार लड़ाई का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हिम चंडीगढ़ के लिए जमीन नहीं देंगे, आर-पार लड़ाई का एलान
विज्ञापन
मलपुर पंचायत के सैकड़ों लोगों ने मलकू माजरा में बैठक कर जताया विरोध
पंचायत प्रधान की अध्यक्षता में लिया एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिम चंडीगढ़ के नाम से प्रस्तावित नए शहर की योजना को लेकर अब गांवों में भी विरोध तेज होने लगा है। दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव मलकू माजरा में एकत्रित होकर प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के खिलाफ खुलकर विरोध जताया। पंचायत प्रधान सुरेश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि वे अपनी उपजाऊ कृषि भूमि किसी भी कीमत पर सरकार को नहीं देंगे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी पंचायत की निजी भूमि को प्रस्तावित परियोजना के लिए अधिग्रहित करने का प्रयास किया गया तो इसका एकजुट होकर विरोध किया जाएगा। उनका कहना था कि कृषि भूमि ही उनके परिवारों की रोजी-रोटी का मुख्य आधार है। औद्योगिक विस्तार के चलते क्षेत्र की काफी भूमि पहले ही उद्योगों के अधीन जा चुकी है। अब ग्रामीणों के पास जो जमीन बची है, उसी से वे अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं। ऐसे में बची हुई उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण उनके लिए आजीविका का संकट खड़ा कर देगा।
ग्रामीणों ने कहा कि जमीन केवल उनकी संपत्ति नहीं, बल्कि उनकी संस्कृति, परंपराओं, आपसी भाईचारे और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से भी जुड़ी हुई है। इसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। पंचायत प्रधान सुरेश चौधरी ने कहा कि ग्रामीण अपनी निजी भूमि देने के पक्ष में नहीं हैं और बैठक में सभी ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रस्तावित निर्णय ग्रामीणों पर थोपा जा रहा है। लोगों की आजीविका और भविष्य इसी उपजाऊ भूमि पर निर्भर है। पंचायत के लोग इस फैसले को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतवासी एकजुट होकर हितों की लड़ाई लड़ेंगे।
गौरतलब है कि हिम चंडीगढ़ परियोजना के विरोध में पहले ही संघर्ष समिति का गठन किया जा चुका है और इस मुद्दे पर विरोध की आवाज उठाई जा रही है। अब पंचायत स्तर पर ग्रामीणों के एकजुट होने से यह विरोध गांवों तक पहुंच गया है। बैठक में उपप्रधान नरेश कुमार, वार्ड पंच रामलोक, अनिल कुमार, हेमराज चौधरी, डॉ. सुरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, शिवराम, धर्मपाल सैनी, जगदीश, जसविंदर सिंह, चेतराम आदि उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर निर्णय लिया कि अपनी उपजाऊ भूमि को बचाने के लिए वे किसी भी स्तर पर संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे।