{"_id":"6a8d84649180df27840f7b8d","slug":"agitation-by-congress-solan-news-c-176-1-ssml1044-177246-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: महंगाई और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: महंगाई और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। देश में बढ़ती महंगाई, खाद्य एवं पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों, धार्मिक न्यासों के चढ़ावे व चंदा चोरी तथा पेपर लीक की घटनाओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नालागढ़ ब्लॉक कार्यकारिणी ने रोष रैली निकाली। एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ब्लाॅक अध्यक्ष बारू राम ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार महंगाई और आम जनता की समस्याओं पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है। दाल, सब्जियाें, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। वहीं, पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और धार्मिक न्यासों में चढ़ावे व चंदा चोरी से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जिसमें कांग्रेस ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को जनविरोधी बताते हुए राज्यपाल से उचित दिशा-निर्देश देने की मांग की, ताकि आम जनता, किसानों, मध्यम वर्ग और छात्रों को राहत मिल सके। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बाबू राम ठाकुर, जिला परिषद सदस्य योगेश्वर सिंह राणा, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष हुसन ठाकुर, अनमोल सिंह राणा, प्रधान प्रिंस शर्मा, प्रधान बघेरी चनन सिंह आदि मौजूद रहे।