फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   agitation by bjp

Solan News: भाजपा ने कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी के आरोप में दिया धरना

Wed, 14 Oct 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मामले में श्वेतपत्र जारी करने व इस्तीफा देने की उठाई मांग
विज्ञापन

बोले-24 लाख महिलाओं को देना था 1500 रुपये, दिया मात्र 35 हजार को ही
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल ने कांग्रेस सरकार की कथित झूठी गारंटियों के विरोध में सोलन में धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा ने महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह देने और युवाओं को एक लाख नौकरियां देने के वादे पूरे न होने पर सरकार पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने मुख्यमंत्री से इन गारंटियों पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की। उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर हस्तक्षेप करने की मांग उठाई गई।
भाजपा सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय महिलाओं और युवाओं से बड़े वादे किए थे। सत्ता में आने के बाद सरकार इन वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा ने 14 अक्तूबर 2022 को सोलन में प्रत्येक महिला को 1500 रुपये देने का वादा किया था। उन्होंने पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने की बात भी कही थी। इसके अलावा आठ और गारंटियां भी दी गई थीं जो आज तक पूरी नहीं हो सकीं। भाजपा के अनुसार, प्रदेश में कुल 35,687 महिलाओं को ही 1,500 रुपये मासिक सहायता मिली है। यह संख्या 24 लाख महिलाओं को लाभ देने के वादे से काफी कम है। युवाओं को एक लाख नौकरियां देने का वादा भी अधूरा है। प्रदेश के युवा आज भी रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने जिला-वार आंकड़े जारी करते हुए लाभ वितरण में असमानता पर सवाल उठाए। प्रदेश में कुल 35,687 महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक सहायता मिली है। इनमें ऊना में 7,280, शिमला में 5,249 और कुल्लू में 4,283 महिलाएं शामिल हैं। सोलन में केवल 591 और किन्नौर में 309 महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। पार्टी ने सोलन के विधायक और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल की जवाबदेही पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने पहली कैबिनेट बैठक में एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था। भाजपा ने कहा कि प्रदेश के युवा आज भी रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भर्तियां समय पर नहीं निकल रही हैं और भर्ती प्रक्रियाएं लंबित हैं। साक्षात्कार और चयन के बाद भी युवाओं को नियुक्ति पत्रों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। भाजपा ने सरकार से रोजगार के वादे पर स्पष्ट आंकड़े प्रस्तुत करने की मांग की है। पार्टी ने लंबित भर्तियों को शीघ्र पूरा करने पर भी जोर दिया।

भाजपा नेता रश्मि दर सूद ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अपनी झूठी गारंटियों पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। इसमें स्पष्ट हो कि कितने वादे पूरे हुए और कितने अधूरे हैं। यदि सरकार वादे पूरे करने में विफल रही है, तो मुख्यमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा ने राज्यपाल से भी जनहित में सरकार के विरुद्ध कार्रवाई करने और उसे बर्खास्त करने पर विचार करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed