फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   aggitation aganist Engnieer company

झाड़माजरी में जी इंजीनियरिंग के खिलाफ नारेबाजी

Thu, 05 May 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 05 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित इंजीनियरिंग इंडस्ट्री में श्रमिकों ने हिंद मजदूर सभा के बैनर तले मजदूर यूनियन का गठन कर उद्योग प्रबंधन के खिलाफ वीरवार को जमकर नारेबाजी की। श्रमिकों ने उद्योग प्रबंधकों पर उन्हें सुविधाओं से महरूम रखने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

 
हिंद मजदूर सभा के प्रदेशाध्यक्ष मेलाराम चंदेल ने बताया कि उद्योग में श्रमिकों के लिए कोई सुविधा नहीं दी जा रही। श्रमिकों को ईएसआई और पीएफ तक की सुविधा नहीं दी जा रही। न ही श्रमिकों के पहचानपत्र बनाए गए हैं। एचएमएस के महासचिव राजू भारद्वाज ने कहा कि उद्योग में श्रमिकों के लिए पीने के ठंडे पानी तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

 
उद्योग प्रबंधन अपनी ऊंची पहुंच होने की धौंस देकर श्रमिकों को चुप करवा देते हैं और उद्योग में श्रमिकों का जमकर शोषण किया जा रहा है। यूनियन  ने कहा कि अगर उद्योग प्रबंधन ने श्रमिकों को ईएसआई, पीएफ और अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं दी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर रविंद्र कुमार, विक्की, सोहन लाल, राजीव, तिलक, अश्वनी और निर्मल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशा देवी यूनियन की अध्यक्ष
हिंद मजदूर सभा के बैनर तले जी इंजीनियरिंग उद्योग के कर्मचारियों के संघ का गठन कर यूनियन का प्रधान निशा देवी को बनाया गया। मोहित रावत उपप्रधान,  आशीत मलिक महासचिव, प्रदीप कुमार कोषाध्यक्ष, गीता कुमार संगठन मंत्री और भानू प्रताप को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed