फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Advice for growing marigold along with vegetables

Solan News: सब्जियों के साथ गेंदे की खेती करने की सलाह

Sun, 15 Jun 2025 01:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Advice for growing marigold along with vegetables
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कंडाघाट के सायरी में किसानोंं के लिए लगाए ​शिविर के दौरान
सायरी पंचायत में कृषि विशेषज्ञों ने किया निरीक्षण, प्राकृतिक खेती पर दी किसानों को जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कंडाघाट की ग्राम पंचायत सायरी के कई गांवों में जाकर किसानों से सीधा संवाद किया। वैज्ञानिकों ने किसानों को सब्जियों के साथ गेंदे की खेती करने की भी सलाह दी। उन्होंने बताया कि यह फसलों के साथ उनकी अतिरिक्त आमदनी का साधन बनेगा। इस अवसर पर किसानों को प्राकृतिक खेती करने की सलाह भी दी। वैज्ञानिक डॉ. सीमा ठाकुर और डॉ. राजेश ठाकुर ने जेखड़ी, चपला, माशडू और आसपास के गांव की स्वयं सहायता समूह महिलाओं को विकसित कृषि संकल्प अभियान की जानकारी दी। समूह की महिलाएं ने बताया कि वह प्राकृतिक खेती में अदरक, अरबी लहसुन, धनिया, मटर और अन्य कई किस्म की फसलें उगा रही हैं। समूह के प्रधान अनीता ने बताया कि उनके समूह की महिलाएं प्राकृतिक खेती का कार्य कर रही हैं। इसमें आत्मा परियोजना व कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से सहयोग मिल रहा है। महिलाएं दूध उत्पादन, दूध से बनी वस्तुओं व अचार, चटनी, मुरब्बा बनाकर उसका विक्रय करती है। इससे वह आर्थिक रूप से सबल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed