फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Advance test facility soon in Dharampur TB hospital

क्षय रोग अस्पताल में मरीजों को एडवांस टेस्ट सुविधा जल्द

Wed, 21 Oct 2020 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। प्रदेश में टीबी रोगियों को एडवांस टेस्ट करवाने के लिए अब दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। न ही रिपोर्ट के लिए 84 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग टीवी रोग अस्पताल धर्मपुर में बीएसएल-3 अत्याधुनिक टेस्ट लैब कनवा रहा है जो नवंबर माह के अंत में शुरू हो जाएगी। इससे मरीजों को 42 दिन में टेस्ट की रिपोर्ट मिलेगी और मरीज का इलाज भी जल्द शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

पहले प्रदेश में एडवांस टीबी का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सैंपल जांच के लिए दिल्ली लैब भेजते थे। कई बार भेजे गए सैंपलों की जांच चल रही होती है। सैंपलों की रिपोर्ट को आने में 84 दिन का लंबा इंतजार मरीजों करना पड़ता था। रिपोर्ट आने के बाद ही मरीजों का इलाज शुरू होता था। इस लैब के स्थापित होने से टीबी मरीजों के एडवांस केस का जल्द पता लग सकेगा। अभी तक इस टेस्ट में 84 दिन का समय लगता था लेकिन अब मात्र 42 दिनों में इसकी रिपोर्ट मरीज को मिल सकेगी। क्षय रोग अस्पताल धर्मपुर के नोडल आफिसर डॉ. सतीश ने बताया कि टीबी एडवांस केस का पता लगाने के लिए बीएसएल-3 लैब का कार्य अंतिम चरणों में है। यह लैब नवंबर अंत में कार्य शुरू करेगी। इससे रिपोर्ट मरीजों को 42 दिनों में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed