फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Admissions to Arki College will begin from June 1st.

Solan News: अर्की कॉलेज में दाखिले पहली जून से होंगे शुरू

Sat, 30 May 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
19 जून तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। डिग्री कॉलेज अर्की में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की प्रक्रिया पहली जून से शुरू होने जा रही है। इस बार महाविद्यालय में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत इस सत्र से बीए, बीएससी, बीकॉम और बीसीए प्रथम वर्ष में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया जा रहा है।
महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता शर्मा ने बताया कि दाखिले के इच्छुक सभी छात्र-छात्राएं पहली जून से 19 जून तक कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट gcarki-hp@nic.in पर जाकर ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समय रहते अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेने की अपील की है। प्राचार्या ने स्पष्ट किया कि जहां प्रथम वर्ष में नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। वहीं द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के दाखिले पुराने नियमों के अनुसार ही होंगे। इन कक्षाओं के दाखिले रोल ऑन आधार पर वार्षिक प्रणाली के तहत ही जारी रहेंगे।
विज्ञापन

इसी सत्र से शुरू हो रही एमए की कक्षाएं
अर्की महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल और समृद्ध पुस्तकालय के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए कई नए विकल्प जोड़े गए हैं। नए पीजी कोर्सेज इसी सत्र से विद्यार्थियों को अंग्रेजी, इतिहास, हिंदी और राजनीति शास्त्र विषयों में एमए करने का सुनहरा अवसर मिलेगा स्नातक कक्षाओं के अलावा कॉलेज में प्रोफेशनल कोर्सेज जैसे बीसीए ,पीजीडीसीए और विभिन्न ऐड-ऑन कोर्सेज भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed