फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   admission in dpharma from 11 june

डिप्लोमा इन फार्मास्यूटिकल्स में प्रवेश 11 से

Wed, 03 Jun 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Wed, 03 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
admission in dpharma from 11 june

केंद्र सरकार का यूनिटी कॉलेज स्कीम के अंतर्गत चलाए जा रहे वोकेशनल कोर्सिस की तर्ज पर राजकीय विद्यालय नालागढ़ में गत वर्ष शुरू हुए एडवांस्ड डिप्लोमा इन होस्पिटिलिटी व टूरिज्म तथा डिप्लोमा इन फार्मास्यूटिकल्स नए सत्र के लिए प्रवेश 11 जून से शुरू हो जाएगा। यह पाठयक्रम 2 वर्ष की अवधि के लिए है, लेकिन इनमें लचीलेपन की विशेषता के चलते किसी भी सेमेस्टर के बाद छोड़ा जा सकता है व दोबारा प्रवेश लिया जा सकता है।

विज्ञापन


पीजी कॉलेज नालागढ़ के नोडल आफिसर प्रो. सतविंद्र सिंह ने बताया कि जनवरी 2015 में तकनीकी कारणों से दोनों पाठयक्रम शुरू नहीं कर सका, लेकिन इस बार जून 11 से बाकी पाठयक्रमों की भांति क्षेत्र के वो विद्यार्थी जो पंरपरागत शिक्षा के इच्छुक नहीं है व जल्दी रोजगार पाना चाहते हैं इनमें प्रवेश ले सकते हैं। दोनों पाठयक्रमों के लिए 50-50 सीटें हैं।
विज्ञापन


प्रो. सतविंद्र सिंह ने बताया कि प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा तथा आरक्षण हिमाचल प्रदेश विवि रोस्टर प्रणाली के आधार पर होगा। छात्र 11 से 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। प्रथम जुलाई को मेरिट सूची लग जाएगी व विद्यार्थी 2 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। दूसरी सूची 3 जुलाई तक लगेगी जिसके लिए फीस 3 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर निश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारिका धरेला ने बताया कि अब हिमाचल के 10 और महाविद्यालयों को भी इसी स्कीम के अंतर्गत यूजीसी द्वारा इसी तरह के वोकेशनल पाठ्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं। इसके अलावा उक्त पाठ्यक्रमों के लिए विवरण पुस्तिका 10 जून से महाविद्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed