{"_id":"65803d2a277228131c0e29ec","slug":"administration-action-continues-on-encroachment-jcb-runs-near-kotlanala-chowk-solan-news-c-176-1-ssml1041-12880-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई जारी,\nकोटलानाला चौक के समीप चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, कोटलानाला चौक के समीप चली जेसीबी
विज्ञापन
कहीं बन गई थी निजी पार्किंग, तो कई लोगों ने डाल लिए थे शेड
प्रशासन की टीम ने मौके पर पैमाइश करवाकर खाली कराई जमीन
एसडीएम, राजस्व विभाग, पुलिस और निगम की टीम रही मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय में जिला प्रशासन की अतिक्रमण पर कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। इस दौरान राजगढ़-सोलन मार्ग पर ठोडो मैदान और कोटलानाला चौक के बीच अतिक्रमण पर जेबीसी चलाई। इसमें कुछ कारोबारियों ने अपनी दुकानों के आगे सरकारी जमीन पर शेड खड़े कर लिए थे, जबकि कई ने अपनी दुकानों और निजी व्यवसाय के लिए पार्किंग तैयार कर दी है। एसडीएम सोलन कविता ठाकुर की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पैमाइश कर संबंधित कारोबारियों के कब्जों को हटाया गया।
जानकारी के अनुसार प्रशासन की टीमों ने जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण को हटाया है इसमें सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान हटाया गया है, तो कई लोग तो अपनी दुकानों और भवनों के नक्शों को लेकर प्रशासन के पास पहुंच रहे थे। लेकिन प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों की एक न सुनी। इस बीच एसडीएम अपनी टीम को बिना किसी दवाब के कार्य करने को कहती रहीं। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पैमाइश कर निशानदेही भी कर रही थी। इसके अलावा जेसीबी और नगर निगम, लोक निर्माण विभाग के कर्मी भी अतिक्रमण को तोड़ने में लगे रहे। यह कार्रवाई दोपहर तक हुई। जबकि आगे की कार्रवाई मंगलवार से फिर शुरू होगी।
उधर, एसडीएम सोलन कविता ठाकुर ने बताया कि अतिक्रमण को हटाने की मुहिम जारी है। अतिक्रमण होने से जाम की समस्या भी यहां पर रहती थी। इससे राहगीर भी परेशान हैं। लेकिन अतिक्रमण हटने के बाद सभी को राहत मिलेगी।