फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   adhaar updation in solan

Solan News: बच्चों के आधार कार्ड अपडेट के लिए विशेष अभियान, स्कूल क्लस्टरों में लगेंगे कैंप

Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिले में सभी शिक्षा खंडों में सीएससी ऑपरेटरों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बच्चों के आधार कार्ड में निर्धारित आयु पर होने वाले अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट को पूरा करवाने के लिए जिला सोलन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शिक्षा विभाग ने जिले के सभी शिक्षा खंडों में ऐसे सीएससी, वीएलई ऑपरेटरों को जिम्मेदारी सौंपी है, जिनके पास आधार बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा उपलब्ध है। ये ऑपरेटर अपने आवंटित शिक्षा खंड के स्कूल क्लस्टरों में कैंप लगाकर विद्यार्थियों के लंबित आधार अपडेट पूरे करेंगे।
जिला सोलन में कुल 10 शिक्षा खंड और 142 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं, जो क्लस्टर रिसोर्स सेंटर के रूप में कार्य कर रहे हैं। योजना के तहत प्रत्येक संबंधित सीएससी ऑपरेटर अपने आवंटित खंड के क्लस्टरों के साथ समन्वय स्थापित करेगा। जिन क्लस्टरों में बायोमेट्रिक अपडेट के लंबित विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कैंप आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग का प्रयास है कि अक्तूबर के दौरान अधिक से अधिक विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक अपडेट पूरा कर लिया जाए। इससे विद्यार्थियों के आधार प्रमाणीकरण से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी और शिक्षा संबंधी डिजिटल रिकॉर्ड व अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में उन्हें किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इनसेट
अभिभावक भी करें सहयोग
जिले में विद्यार्थियों के लंबित बायोमेट्रिक अपडेट को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के लिए शिक्षा खंड एवं क्लस्टर स्तर पर समन्वित अभियान चलाया जा रहा है। संबंधित सीएससी ऑपरेटर स्कूल क्लस्टरों में कैंप आयोजित करेंगे। स्कूल प्रमुख और अभिभावक इस अभियान में सहयोग करें और जिन बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है, उसे समय पर पूरा करवाएं ताकि आगे किसी शैक्षणिक व डिजिटल प्रक्रिया में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मधु जनारथा, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (माध्यमिक), सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed