फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ADC organises meeting to manage arrangements for rain and snow in winter season

Solan News: बारिश-बर्फबारी को लेकर टोल फ्री नंबर 1077 जारी, 24 घंटे चलेगा

Wed, 30 Nov 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में शरद ऋतु के दौरान बारिश-बर्फबारी में किसी भी आपात स्थिति के लिए टोल फ्री नंबर 1077 जारी कर दिया है। यह नंबर 24 घंटे चलेगा। कोई भी व्यक्ति आपात स्थिति में इस नंबर पर संपर्क कर सकता है।
बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में शरद ऋतु की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि शरद ऋतु के दृष्टिगत जिले में सभी व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखी जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि समय रहते जिले में क्षेत्रवार तैनात मजदूर और जेसीबी मशीनों इत्यादि की पूरी जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन सहित जिले के अन्य अस्पतालों को जाने वाले मार्गों पर यातायात सुचारु रखें। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अपने संसाधनों की सूची को अपडेट करें।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, डीएसपी सोलन मंगत राम सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सेवाएं सुचारु करने के निर्देश
जफर इकबाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम में विद्युत आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं संचार जैसी विभिन्न सेवाओं को सुचारु रखें। अधिकारियों और कर्मचारियों को सुनिश्चित बनाना होगा कि आपातकाल सेवाओं की कार्यप्रणाली में कोई बाधा न आए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सोलन जिला में संभावित बर्फबारी वाले क्षेत्रों में विभिन्न सड़कों और संपर्क मार्गों को बंद होने पर तुरंत बहाल किया जाए और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में पर्यटकों को आवाजाही के संबंध में पूर्व में सूचना जारी करें।

मौसम खराब होने पर तुरंत हो जाएं अलर्ट
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नियमित रूप से मौसम विभाग से प्राप्त सूचना का अनुश्रवण कर रहा है और मौसम खराब होने की स्थिति में सभी विभाग तुरंत अलर्ट हो जाएं। राज्य विद्युत बोर्ड शीत ऋतु के चलते पूरे जिले में विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कोई भी उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत करता है तो उस पर तुरंत अलर्ट रहें। स्वास्थ्य विभाग को भी अस्पतालों में दवाओं के उचित भंडारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed