फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Action taken against illegal street vendors in Solan; 20 challans issued and goods confiscated.

Solan News: सोलन में अवैध तहबाजारियों पर कार्रवाई, 20 चालान और सामान जब्त

Tue, 01 Sep 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Action taken against illegal street vendors in Solan; 20 challans issued and goods confiscated.
सोलन शहर के बाईपास में फोरलेन के किनारे तहबाजारियों की ओर से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद स
दोहरी दीवार, चंबाघाट और पुराने बस अड्डे पर चला प्रशासन का अभियान
विज्ञापन

एसडीएम की अगुवाई में टीम ने सपरून बाइपास से शुरू की कार्रवाई
पक्की तिरपाल लगाकर बैठे तहबाजारियों की रेहड़ियों को जेसीबी से हटाया
प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कुछ रेहड़ी छोड़ भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में अवैध रूप से बैठे तहबाजारियों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीएम नीरजा शर्मा की अगुवाई में सुबह करीब 10 बजे टीम सपरून बाइपास (दोहरी दीवार) पहुंची। यहां अवैध रेहड़ियों को जेसीबी से हटाया गया। कई तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया।
इसके बाद टीम चंबाघाट पहुंची। यहां एक सप्ताह पहले हटाए कुछ तहबाजारी दोबारा बैठ गए। प्रशासन ने उनका सामान हटवाया और चालान किए। कुछ तहबाजारियों पर चार हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई की जद में कुछ फूड वैन भी आईं। इनके पास एक जगह पर खड़े रहने का वैध लाइसेंस नहीं था।
विज्ञापन

टीम ने पुराने बस स्टैंड पर भी रेहड़ियों के लाइसेंस की जांच की। कई रेहड़ी संचालक बिना वैध लाइसेंस के पाए गए। इनका सामान जब्त कर चालान किए गए। पूरे अभियान के दौरान 20 चालान किए गए, जिनसे करीब 15 से 18 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। करीब एक दर्जन रेहड़ी-फड़ी संचालकों का सामान भी जब्त किया गया। कई पक्की रेहड़ियों को जेसीबी की मदद से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने जांच के दौरान पाया कि कई रेहड़ी संचालकों के पास लाइसेंस तो थे, लेकिन वे निर्धारित स्थान के बजाय दूसरी जगह रेहड़ी लगा रहे थे। एसडीएम ने उन्हें लाइसेंस में निर्धारित स्थान पर ही रेहड़ी लगाने की हिदायत दी। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
कार्रवाई शुरू होते ही तहबाजारियों में हड़कंप
प्रशासन की कार्रवाई शुरू होते ही कई रेहड़ी-फड़ी संचालक मौके से चले गए। टीम ने मौके पर छोड़ा सामान जब्त कर निगम कार्यालय पहुंचाया। कुछ स्थानों पर लोहे की चादरों और तिरपाल से पक्की रेहड़ियां बनाई गई थीं। ऐसी रेहड़ियों को भी हटाया गया।
ज्यादातर के पास नहीं मिले लाइसेंस
जांच के दौरान ज्यादातर रेहड़ी-फड़ी संचालक वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। कुछ ने लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया में होने की बात कही, जबकि कुछ ने पुराने लाइसेंस दिखाए। इनके लाइसेंस वैध पाए गए, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन के अनुसार शहर में अवैध रेहड़ियों की संख्या बढ़ने से पैदल चलने और यातायात व्यवस्था में परेशानी हो रही है।

कार्रवाई दो दिन रहेगी जारी
सभी तहबाजारियों से लाइसेंस साथ रखने की अपील की गई है। वैध लाइसेंस वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। अवैध रूप से बैठे लोगों को खुद जगह खाली करने की हिदायत दी गई है। अगले दो दिन तक शहर में कार्रवाई जारी रहेगी।
नीरजा शर्मा, एसडीएम सोलन

सोलन शहर के बाईपास में फोरलेन के किनारे तहबाजारियों की ओर से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद स

सोलन शहर के बाईपास में फोरलेन के किनारे तहबाजारियों की ओर से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed