Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   action on illigal water connection

Solan News: शहर में दो से अधिक पानी के कनेक्शन पर कार्रवाई, भेजे नोटिस

Fri, 16 May 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
-खास खबर-
विज्ञापन


गर्मियों में पानी की किल्लत न हो, नगर निगम हुआ सख्तहोटल, रेस्तरां और पीजी चलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
कई घरों में दो से अधिक कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम ने शहर में दो से अधिक पानी के कनेक्शन लेने वाले भवन मालिक पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। दो से अधिक कनेक्शन का प्रयोग करने वाले भवन मालिकों को नोटिस भेजे हैं। इससे शहर में हड़कंप मच गया है। अब आगामी दिनों में अवैध रूप से प्रयोग में लाए जा रहे पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। गर्मियों में पानी की किल्लत न हो इसे देखते हुए नगर निगम ने सख्ती दिखाई है।
पिछले साल भी पानी की किल्लत होने पर नगर निगम ने अवैध कनेक्शन पर शिकंजा कसा था। सबसे पहले सरकारी कॉलोनियों से कार्रवाई शुरू की थी। यह कार्रवाई अभी तक चली हुई है। अब वार्डों में अवैध कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। हैरत की बात तो यह है कि शहर दो से अधिक कनेक्शन का आवंटन शहर में कैसे हुआ है, इस पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीजी और दुकानों में दो से अधिक पानी के कनेक्शन लगे हैं। ऐसे में कर्मचारियों पर मिलीभगत के आरोप भी लग रहे हैं।
विज्ञापन

गौर रहे कि शहर में गर्मियों के दिनों में पानी की किल्लत का सामना लोगों को करना पड़ता है। नियमों के अनुसार एक भवन मालिक अधिकतम दो ही कनेक्शन ले सकता है। लेकिन शहर में कई भवनों, होटलों, पीजी समेत रेस्तरां में पांच से सात कनेक्शन तक लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
कई वर्षों से कीमैन नहीं हुए स्थानांतरित
शहर में कई वर्षों से कीमैन स्थानांतरित नहीं हुए हैं। ऐसे में कहीं न कहीं कीमैन की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है। कीमैन अपने हिसाब से पानी शहर के वार्डों में छोड़ते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि शहर में कार्यरत कीमैन को इधर-उधर शिफ्ट किया जाए।

इनसेट
आज तक होटलों में नहीं हुई पानी की कमी
हैरत की बात तो यह है कि शहर में कई होटल चल रहे हैं, लेकिन होटलों में आज तक पानी की कमी नहीं हुई है। न ही कभी होटलों के बाहर टैंकर खड़े दिखाई दिए हैं। पानी की कमी के बाद अक्सर शहर में लोगों को पानी के टैंकरों का सहारा लेना पड़ता है। बीते वर्ष पानी की किल्लत होने पर होटलों में भी अवैध कनेक्शन मिले थे। कई जगहों पर तीन से अधिक अवैध कनेक्शनों से पानी दिया जा रहा था।


इनसेट
शहर में दो से अधिक पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके लिए टीम को तैनात कर दिया है। नोटिस दिए जा रहे हैं। एक भवन मालिक अधिकतम दो ही कनेक्शन ले सकता है। अवैध कनेक्शन खत्म होने पर पानी की सप्लाई को भी ठीक कर दिया जाएगा।
-ऊषा शर्मा
महापौर, नगर निगम, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed