{"_id":"578f79f34f1c1b197fc4bf06","slug":"action-aganist-encrohment","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ बाजार से खदेड़े रेहड़ी फड़ी वाले, सामान जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ बाजार से खदेड़े रेहड़ी फड़ी वाले, सामान जब्त
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद ने नालागढ़ में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को नप की टीम ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए दर्जनभर रेहड़ी फड़ी वालों का समान जब्त किया। साथ ही दुकानों के आगे लगी तिरपालों को उखाड़ दिया।
विज्ञापन
परिषद की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। कुछ रेहड़ी फड़ी वालों ने आननफानन में अपना सामान समेटकर जान बचाई। जानकारी के अनुसार बुधवार को परिषद् ने शहर के मुख्य बाजार में बाबा बर्फानी चौंक, अस्पताल बाजार सहित अन्य दूसरे स्थानों से अतिक्रमण हटाया और रेहड़ी फड़ी वालों को खदेड़ा और सामान जब्त किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शहर में कई वर्षों से अतिक्रमणकारियों ने अपना डेरा जमा रखा है जिसके चलते शहर के बाजार संकरे होते जा रहे हैं। आलम यह है कि लोगों का पैैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यहां तक आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। हालांकि परिषद् समय-समय पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई तो करती है लेकिन इस दौरान लोग अपनी रेहड़ी फड़ी हटा लेते हैं लेकिन जैसे ही परिषद् कर्मचारी वहां से जाते अतिक्रमणकारी फिर दुकानें सजा लेते हैं। शहर के बुद्धिजीवियों का कहना है कि अतिक्रमण का परिषद कोई स्थायी हल नहीं कर पाई है। लिहाजा अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। यहां तक कि दुकानों के आगे रेहड़ी फड़ी लगनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
आगे भी चलता रहेगा अभियान : गौतम
नप अध्यक्ष महेश गौतम ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ परिषद् द्वारा विशेष अभियान चलाया है। भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। नप अधिकारी बलजीत राणा के नेतृत्व में बुधवार को परिषद् ने अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की। कहा कि शहर में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।