Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water supply news solan

Solan News: अधिसूचना के बाद भी जलशक्ति विभाग ने नहीं संभाला वितरण का जिम्मा, वार्डों के डेटा और करोड़ों की देनदारी बनीं बाधा

Wed, 25 Nov 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
कई वार्डों में डेटा के फेर में फंसे लोग, बिल नहीं हो पा रहे जनरेट
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस की आपसी लड़ाई का खामियाजा भुगत रही जनता
सरकार ने सौंपा था नगर निगम क्षेत्र में जलशक्ति विभाग को पानी के वितरण का जिम्मा
पुष्पलता शांडिल्य
सोलन। शहर में भाजपा व कांग्रेस की आपसी खींचतान के चलते अधिसूचना के बाद भी पेयजल वितरण का जिम्मा जलशक्ति विभाग ने नहीं लिया है। शहर में लगातार पेयजल किल्लत है, साल में सात से आठ माह लोगों को 5 से 7 दिन बाद पानी मिल पाता है। इसके बावजूद न तो इसके लिए कांग्रेस ने कुछ किया और न ही नगर निगम की भाजपा कुछ कर रही है। हालांकि सरकार ने नगर निगम चुनाव से पहले शहर में पेयजल वितरण का जिम्मा जलशक्ति विभाग को देने के लिए कहा था। इसमें यह तर्क दिया गया था कि अगर शहर में पेयजल वितरण व सप्लाई का जिम्मा एक ही एजेंसी के पास रहेगा तो दिक्कत नहीं रहेगी, लेकिन अभी तक इसको लेकर कुछ नहीं किया। अभी शहर के टैंकों तक जलशक्ति विभाग पानी पहुंचा रहा है, जबकि नगर निगम वितरण का जिम्मा देख रहा है।
पेयजल वितरण का जिम्मा दो विभागों के पास होने के कारण लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। वहीं दोनों विभाग पेयजल किल्लत को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। जलशक्ति विभाग कई बैठकों में बोल चुका है कि निगम का वितरण सिस्टम ठीक नहीं है, जबकि वह पानी पर्याप्त देते हैं। वहीं नगर निगम भी के पदाधिकारी जलशक्ति विभाग पर दोष डाल देते हैं कि उन्हें पर्याप्त सप्लाई नहीं आती। ऐसे में एक ही एजेंसी के पास पानी का जिम्मा होने से यह समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन

हालांकि निगम से पानी की सप्लाई का जिम्मा जलशक्ति विभाग के न लेने के पीछे कुछ अन्य कारण भी माने जा रहे हैं। इसमें मौजूदा समय में निगम के पास कई वार्डों में उपभोक्ताओं के डेटा का न होना हैं, जिससे इनके बिल बनाने में परेशानी हो रही है। वार्डों के परिसीमन के बाद कई उपभोक्ताओं के वार्ड बदले गए जिससे उनका डेटा अभी नए सिरे से अपडेट नहीं किया गया है। वहीं निगम के पास जल शक्ति विभाग की देनदारी भी करोड़ों रुपये की है। दोनों विभागों की आपसी तकरार का खामियाजा शहर के लोग भुगत रहे हैं। शहर में बीते माह छठे से सातवें दिन पानी की आपूर्ति हो रही थी। वहीं इस माह भी पानी की आपूर्ति चौथे दिन तक पहुंची है। हालांकि सर्दियों के दौरान दूसरे से तीसरे दिन पानी की सप्लाई पहुंच जाती थी। एक ही विभाग के पास पानी वितरण का जिम्मा रहने से शहर में पेयजल किल्लत को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्लाई का जिम्मा जलशक्ति विभाग की ओर से न लेने का एक अन्य कारण भी माना जा रहा है। इसमें प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है जबकि निगम में भाजपा का कब्जा हुआ है। ऐसे में दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। हाल ही में पेयजल किल्लत पर भी भाजपा व कांग्रेस धरने तो करते रहे लेकिन एक-दूसरे पर दोष मड़ते रहे।

इनसेट
इन वार्डों में विभाग दे रहा आपूर्ति
वर्तमान समय में शहर के 17 वार्डों में से केवल पांच वार्डों में ही पानी की सप्लाई दे रहा है। इसमें वार्ड 16, 2, 13, 14 और एक शामिल हैं। हालांकि इनमें भी कुछ क्षेत्रों में ही विभाग सप्लाई देता है। शहर के साथ लगते क्षेत्रों में निगम की ओर से ही सप्लाई दी जाती है। वहीं बाकि बचे 12 वार्डों में पेयजल वितरण का जिम्मा नगर निगम के पास है।

इनसेट
प्रदेश में दो स्थानीय निकायों के पास पेयजल वितरण
हिमाचल प्रदेश में केवल दो शहर ऐसे हैं जहां पेयजल वितरण की की जिम्मेदारी स्थानीय निकायों की है। इनमें सोलन और पालमपुर शामिल हैं। सोलन में नगर निगम जल शक्ति विभाग से पानी लेकर वितरण करता है। अन्य शहरों में जल शक्ति विभाग स्वयं सीधे तौर पर पानी की आपूर्ति देता है।

कोट
सरकार से आदेश मिलने के बाद शहर के पेयजल वितरण का जिम्मा निगम से लिया जाएगा। फिलहाल निगम ही शहर में पेयजल वितरण का कार्य कर रहा है। जलशक्ति विभाग टैंकों तक सप्लाई पहुंचा रहा है। - ई. आशीष राणा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग सोलन


इनसेट
जब निगम चुनाव से पहले सरकार ने इसके लिए हामी भर दी थी तो अब जलशक्ति विभाग वितरण का जिम्मा क्यों नहीं ले रहा। निगम कई बार इस बारे में बोल चुका है लेकिन राजनीति के चलते वितरण निगम के पास ही रखा गया है।
-सुषमा शर्मा, महापौर नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed