Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demands of pensioners

Solan News: ईएसआई पेंशनरों ने की बिना रेफर अस्पतालों में उपचार की सुविधा देने की मांग

Wed, 25 Nov 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
ईएसआईसी क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी के सभागार में हिमाचल प्रदेश ईएसआईसी पेंशनर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। ईएसआईसी क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी के सभागार में हिमाचल प्रदेश ईएसआईसी पेंशनर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक कर्नल मनजीत कटोच ने की, जबकि आयोजन एवं संचालन सहायक निदेशक अभिनव गुप्ता ने किया। उपनिदेशक जय सिंह भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में ईएसआईसी पेंशनरों और उनके परिवारों को दैनिक जीवन में उपचार संबंधी आ रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसोसिएशन अध्यक्ष देवव्रत यादव ने मांग उठाई कि पेंशनरों, उनके परिवारों तथा वर्तमान में निगम में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों को पंचकूला स्थित पारस अस्पताल में सीधे ओपीडी, आपातकालीन और भर्ती उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इसके लिए ईएसआई अस्पताल या औषधालय से रेफर करवाने की प्रक्रिया समाप्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

पूर्व क्षेत्रीय निदेशक पीके नरूला ने सुझाव दिया कि वर्तमान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अधिकारियों तथा उनके परिवारों के लिए एक प्रयोगशाला और मेडिकल स्टोर नामित किया जाए, जहां उन्हें निशुल्क दवाएं उपलब्ध हो सकें। देवव्रत यादव ने हिमाचल में रहने वाले लाभार्थियों के उपचार के लिए प्रदेश के निजी अस्पतालों के साथ भी निशुल्क चिकित्सा सुविधा के लिए समझौता करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय निदेशक कर्नल मनजीत कटोच ने आश्वासन दिया कि प्रदेश में निजी अस्पतालों के साथ टाइअप करने के प्रयास किए जाएंगे। बिलासपुर स्थित एम्स के साथ समझौते की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने पर काम किया जा रहा है। एम्स की मांग के अनुसार निगम के कर्मचारी को डायवर्शन पर तैनात किया गया है। पारस अस्पताल के साथ निशुल्क उपचार सुविधा के टाइअप पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। बैठक में एसोसिएशन सचिव मस्तराम, पूर्व निदेशक पीके नरूला, सी नेगी, आरडी गुप्ता, डीएल गुप्ता, बाल कृष्ण बख्शी, नूतन, बिहारी लाल शर्मा, अमीचंद और राज कुमार कक्कड़ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed