फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Acid attack

फैक्टरी से चुरा कर लाया था तेजाब

Wed, 16 Sep 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)। Updated Wed, 16 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन

झाड़माजरी में युवती द्वारा शादी से मना करने के बाद युवक उसके बदला लेना चाहता था जिस कारण उसने युवती पर तेजाब फेंका। युवक रबड़ की शीशी में तेजाब लेकर फैक्टरी से आया और युवती के आने से पहले ही शिवालिक नगर में छिप गया। जैसे ही युवती अपनी सहेलियों सकीना व शाईना के साथ शिवालिक नगर पहुंची तो युवक ने उस पर तेजाब उडे़ल दिया। इस दौरान युवती ने अपने मुंह घूमा लिया जिससे उसके आधे मुंह पर ही तेजाब गिरा और आंख भी बच गई।

विज्ञापन


युवती की सहेली सकीना व शाईना ने बताया कि जैसे ही युवक ने उसके ऊपर कुछ डालने का प्रयास किया उसने अपना चेहरा घूमा लिया था जिससे उसकी आंखें जलने से बच गई। हालांकि उसका चेहरा काफी खराब हो गया है।
विज्ञापन

युवती की बहन प्रेम लता ने बताया कि उसकी बहन राखी हरियाणा के मंडावाला में उसके साथ रहती है। उसकी बहन फैक्टरी में युवक से तंग आकर ही नौकरी छोड़ी, लेकिन उसके बाद भी उसने पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मकान के आगे भी मंडराता रहता था। अगर वह अपने किसी रिश्तेदार के साथ जाती तो भी उस पर शक करता था। जबकि वह उसे पंसद नहीं करती थी, इसके बावजूद उस पर पूरा रौब झाड़ता था। यूपी के बुंलदशहर के बनवारी लाल की 20 वर्षीय युवती राखी ने बताया कि वह उसे पसंद नहीं करती थी तथा उसकी हरकतों के कारण ही फैक्टरी छोड़ दी थी। वह चार माह पूर्व साथ लगती फैक्टरी में चली गई थी, लेकिन उक्त युवक उसे हमेशा छेड़ता रहता था।

वहीं आरोपी संतोष ने कहा कि डेढ़ वर्ष से उसका राखी से अफेयर चला हुआ था, लेकिन बाद में वह किसी अन्य लड़के के साथ रहने लगी जिस कारण उसने उस पर तेजाब फेंका। उसने यह तेजाब फैक्टरी से रबड़ की ट्यूब में चुरा कर लाया था। दूसरी ओर फैक्टरी के संचालक गुलाब सिंह ने युवक को पहचानने से इंकार कर दिया है। उसने कहा कि संतोष नाम का कोई भी व्यक्ति उसकी फैक्टरी में काम नहीं करता था।

यही नहीं उनकी फैक्टरी में कोई भी केमिकल नहीं होता है। युवक झूठ बोल कर उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहा है। थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने बताया कि घायल युवती को पहले ईएसआईसी व बाद में सेक्टर-32 चंडीगढ़ ले जाया या जहां पर उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। युवती ने आंखे बंद कर ली जिससे उसकी आंख फूटने से बच गई। बुधवार को उसे दोबारा जांच के लिए मेडिकल कॉलेज बुलाया था जहां पर उसे दवाई देकर घर भेज दिया है।


सेवानिवृत्त बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रेम लता ठाकुर ने बताया कि ऐसे युवक का समाज की ओर से बहिष्कार करना चाहिए। युवक ही युवती के उपचार का पैसा दे जिससे इन हादसों पर रोक लग सके। छात्रा नीतू बाला ने बताया कि ऐसे लोगों का मतदान का अधिकार छीन लेना चाहिए और उसके कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। शिक्षिका बबिता परमार ने बताया कि अगर जिला प्रशासन व पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो आने वाले समय में ऐसी घटनाओं को और बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed