फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Accused of Nalagarh ward-7 and Baba Balaka Nath temple theft case arrested

नालागढ़ के वार्ड-7 चोरी मामले में चार युवक, बाबा बालक नाथ मंदिर में चोरी के आरोपी धरे

Mon, 22 Feb 2021 07:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के वार्ड-7 के हरीश शर्मा के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया है। इन युवकों ने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली है। दो दिन पहले नालागढ़ के वार्ड-7 के हरीश शर्मा के घर में दिनदहाड़े चोरी हुई थी।
विज्ञापन

चोरी के दौरान हरीश शर्मा और उनकी पत्नी अनीता शर्मा घर पर नहीं थे। चोर मोबाइल जेवरात और नकदी लेकर भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। केतन ने तीन अन्य लोगों को होने की बात कही थी जिस पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि नालागढ़ निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। तीन अन्य युवकों को हिरासत में लिया है। इन चारों लोगों ने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली है। वहीं, नालागढ़ पुलिस ने वार्ड-8 और चौकीवाल स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में हुई चोरी की चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 फरवरी को नालागढ़ के वार्ड-8 व चौकीवाल स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को नालागढ़ पुलिस ने दबोच लिया है। सभी आरोपी नालागढ़ के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस इनको अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी और इनसे अन्य चोरियों के बारे में भी पूछताछ करेगी। डीएसपी नवदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed