फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   accused arrested

Solan News: दाड़लाघाट पुलिस ने 13 साल पुराने गबन मामले में भगोड़े को पंजाब से दबोचा

Tue, 28 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट पुलिस ने 13 साल पुराने गबन के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। न्यायालय की ओर से भगोड़ा घोषित किए गए आरोपी विनोद कुमार को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को 26 जुलाई को घनौली से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय विनोद कुमार बिलासपुर जिले के बहरन गांव का निवासी है। उसके विरुद्ध वर्ष 2013 में दाड़लाघाट थाने में मामला दर्ज हुआ था। यह मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406 और 407 के तहत था। जांच के बाद आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान विनोद कुमार लगातार न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इसके चलते न्यायालय ने 12 जून को उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे पंजाब के घनौली से दबोच लिया। पुलिस उपाधीक्षक दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed