{"_id":"6abba1c71c21e31ee802568b","slug":"accused-arrested-in-nalagarh-solan-news-c-176-1-ssml1044-180286-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: माजरा में ग्रेनेडनुमा वस्तु बरामद, गांव सील, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: माजरा में ग्रेनेडनुमा वस्तु बरामद, गांव सील, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विशेष समुदाय के दो परिवारों में विवाद और झगड़ा, पुलिस ने मौके पर बुलाई विशेष बम डिस्पोजल टीम
पुलिस अधीक्षक बद्दी ने भी किया घटनास्थल का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पुलिस चौकी जोघों के तहत बरूणा पंचायत के माजरा गांव में दो विशेष समुदाय के परिवारों में आपसी विवाद और झगड़ा हाे गया। इस दौरान एक घर के समीप संदिग्ध ग्रेनेडनुमा वस्तु बरामद हुई। पुलिस ने दोनों परिवारों के दो लोगों को गिरफ्तार कर गांव को सील कर दिया है। पुलिस ने मौके पर विशेष बम डिस्पोजल टीम भी बुलाई है। पुलिस थाना नालागढ़ में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं एसपी बद्दी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रेनेडनुमा वस्तु की अभी पुष्टि तकनीकी जांच के बाद होगी।
पुलिस ने आम जनता के जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल एहतियाती कदम उठाए और आसपास के क्षेत्र को खाली करवाकर संबंधित स्थान को सुरक्षित एवं सील कर दिया है। मौके पर बम डिस्पोजल टीम को बुलाया गया है, ताकि संदिग्ध वस्तु की सुरक्षित जांच एवं निस्तारण संबंधी आगामी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
उधर, पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने आम जानता से अपील है कि वे घटनास्थल के आसपास अनावश्यक रूप से एकत्रित न हों और न ही किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना अथवा अफवाह को सोशल मीडिया पर प्रसारित करें। मामले में बरामद संदिग्ध वस्तु सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन एवं निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।